Wednesday, September 30, 2009

मुक्त कर जाओ

दिल चाहता है ,
तुझे छू लूँ,
तुझे पा लूँ,
तुझे देख लूँ,
तुझे समझ लूँ,
पर ये सब कुछ क्यूँ नहीं होता।
तुम तो हो परमआत्मा
निकट सब के रहते हो
पर दूर दूर ही लगते हो।
कभी सपनों में आ
आभाष कराते हो
कभी सुख में
कभी दुःख में
याद आते हो ।
पर दुख में
सब तुझे भूलतें हैं
दुःख दे कर अपने अस्तित्व का
अहसास कराते हो।
कभी तो करो पुरी मेरी मनोकामना
कभी तो दरस दिखाओ,
कभी तो अपनी झलक दिखाओ
खो जाऊँ तुझमे
ऐसी ज्योति का आभास करा दो ।
तब ,
भूख प्यास की आस ख़तम हो
दुनिया में जीने की आस ख़तम हो ।
हर पल
हर क्षण
तेरी याद के सहारे
अपने को संभालता रंहूँ ।
जीवन मृत्यु के
इस जंगल से
इक बार दरस दिखा कर
मुक्त कर जाओ ।।

मेरे प्रभु

मेरे प्रभु
हे विभु
हे करता
हे भरता
हे जगत नियंता
तुमने मुझसे न पूछा
न कुछ जांचा न परखा
और कर दिया पृथक
मुझे अपने से ।
नहीं..
नहीं है मुझे यह स्वीकार
मुझे तुमसे मिलना है
अहम् का बंधन तोड़ना है
तुम्हारी,
केवल तुम्हारीचेतना में डूबना है
कुछ ऐसा करो
मेरी नियति ऐसी रचो
की मैं डूबूं
और डूबता चला जाऊँ
तुम्हारी चेतना के अनंत महासागर में
एक क्षण को भी न उतलाऊं
बस केवल गहरे उतरता
चला जाऊँ
अनंत को छूने,
स्वयं को विलीन कर
तुम्हारी शरण,
केवल तुम्हारी शरण
में चला जाऊँ
छुट जाने दो मेरे हर मुखौटे
ध्वस्त हो जाने दो मेरे हर रिश्ते
जो बनाते हैं मुझे निर्बल हर पल
और
कराते हैं अहसास,
छोटे का
बड़ों का
घृणा का,
दुःख का,
दया का,
सुख का
मेरा पोर पोर मिलने को आतुर
मेरे कण कण
मिट जाने को आतुर
कुछ ऐसा कर दो
की मैं न रहूँ
बस तुम ही तुम रहो मुझमे
इस द्वैत की सत्ता को मिटा के,
अद्वैत कर,
मुझे तुम अपना लो
हे करता ,
हे धरता,
हे जगत नियंता,
मेरे प्रभु,
मेरे विभु ।