Sunday, April 26, 2020

नव वर्ष 2020 का अभिनंदन...

नव वर्ष 2020 का करें अभिनंदन
सुस्वागतम सुस्वागतम करें उच्चारण।।
पुलकित हो तन, हर्षित हो मन।
उल्लासित हो हम, करें अभिनंदन।।
आशीर्वाद लें सद्गुरु का जोड़ कर वंदन।
सहजता सहिष्णुता समता का हो आचरण।।
2019 को याद कर करें आत्मचिंतन व मंथन।
नव वर्ष में, नव संकल्प का, करें संवर्धन।।
नव चेतन, नव जीवन का नव निर्माण हो।
नीत नवीन कल्पना भी साकार हो।।
व्याध हटे, व्यापार बढ़े,
नव मंजिल की ओर बढ़ें।।
नव वर्ष में सफल जीवन, सुखमय जीवन हो
स्वस्थ संवर्द्धित श्रेष्ठ जीवन की शुभिच्छा हो।।
नव नवीन नूतन वर्ष की हार्दिक शुभ कामनाएं।
                        ----- आनन्द प्रमोद

No comments:

Post a Comment